बदनावर: राष्ट्रीय स्तर के ट्रैकिंग कैंप मे शामिल होकर लौटे मुल्थान स्कूल के 2 कैडेट,आदिवासी नृत्य मे प्रथम पुरस्कार किया प्राप्त
Badnawar, Dhar | Jun 28, 2024 21 एमपी बटालियन रतलाम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुल्थान के दो कैडेट का चयन राष्ट्रीय स्तर के ट्रैकिंग कैंप अमरकंटक के लिए हुआ था। जिसमें संस्था से प्रताप सिंह सिंघार और गौरव डाबी शामिल हुए। इस कैंप में जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के कुल 510 कैडेट सम्मिलित हुए।