जांजगीर: जिले के विभिन्न स्थानों पर खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई, 5 हाईवा और 7 ट्रैक्टर किए गए जब्त
जांजगीर-चांपा में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रेत, गिट्टी और ईंट के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 हाईवा और 7 ट्रैक्टर जब्त किए गए। जब्त वाहनों को संबंधित थानों में सुरक्षित रखा गया है।