शिवहर: मुहर्रम को लेकर ज़िले में आज सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली बाधित रहेगी, डीएम ने जारी किया आदेश
मुहर्रम पर्व में सावधानी बरतते हुए शिवहर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय शनिवार देर रात दस बजे आदेश जारी कर बताया कि रविवार मुहर्रम के दिन शिवहर जिला में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली सेवा बाधित रहेगी. बताया कि सुबह 11 बजे शाम 07 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. इस दौरान बिजली उपभोक्ता सपना वैकल्पिक व्यवस्था कर ले. शाम 07 बजे के बाद पुनः बिजली सप्लाई कर दिया जाएगा।