होशंगाबाद नगर: बड़ोदिया कला में शौर्य यात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज, समाज के जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों से की चर्चा
आगामी 28 अप्रैल को जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाली महानायक राजा हिरदेशाह लोधी की शौर्य यात्रा के संदर्भ में जिलेभर में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को करीब 2 बजे ग्राम बड़ोदिया कला में पर्चे, स्टिकर और पम्पलेट का वितरण कर लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निवेदन किया गया।