धार: धार में DLCC की बैठक संपन्न, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने प्रत्येक बैंक को दिए स्पष्ट निर्देश
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के तहत पंचायत स्तर पर चलाए जाने वाले विशेष पंजीयन अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा एवं सलाहकार समिति (DLCC) की विशेष बैठक मंगलवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।