धार: धार के राजवाड़ा में ज़मीन विवाद में मारपीट, कोतवाली पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज किया
धार के राजवाड़ा में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने 4 लोगो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। कोतवाली थाना पुलिस को फरियादी रामा पिता भागीरथ निवासी लकडीपीठा धार की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।