धार: अमल्याभेरू: वन विभाग के अधिकारियों द्वारा युवक से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम अमल्याभेरू के एक युवक के साथ वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित युवक शिवा पिता भोले उम्र 23 साल निवासी अमल्याभेरू ने तिरला थाने पर पहुंचकर आवेदन दिया है।