गुना नगर: शिक्षा विभाग से GPF राशि नहीं निकलने से परेशान शिक्षक, बेटी की शादी की तारीख निकली, DEO से लगाई गुहार
गुना में सरकारी शिक्षक अपनी राशि लेने के लिए भटक रहा है। राशि न मिलने से 22 मार्च को बेटी की तय की शादी की तारीख भी निकल गई। प्राथमिक विद्यालय रमपुरा में पदस्थ शिक्षक सीताराम अहिरवार ने 22 अप्रैल को कहा, 10 मार्च को GPF राशि निकालने आवेदन किया था। राशि न मिलने से बेटी की शादी रुक गई। 22 अप्रैल को DEO बोले, बाबू छुट्टी पर थे नोटिस दिया है आज समाधान कर देंगे।