नबीनगर: बड़ेम में सूर्य राघव महोत्सव में गायिका देवी के शुरू से सजेगी महफिल
नवीनगर प्रखंड के बड़ेम में आयोजित सूर्य राघव महोत्सव में गायिका देवी की प्रस्तुति होगी। महोत्सव के पहले दिन यानी एक फरवरी को देवी प्रस्तुति देगी। कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सूर्य राघव महोत्सव बडेम का आयोजन एक और दो फरवरी को होगा। महोत्सव को विविध रंगों से सजाया जा रहा है। जानकारी बीडीओ ने बुधवार को दी है।