नबीनगर: मनोहरी गांव में दरवाजे पर बैठे वृद्ध को अनियंत्रित कार ने रौंदा, वृद्ध की मौके पर हुई मौत
नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के मनोहरी गांव में दरवाजे पर बैठे एक 60 वर्षीय वृद्ध को अनियंत्रित कार सोमवार को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। मृतक वृद्ध की पहचान गांव के ही अर्जुन साव के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन साव अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। उसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने रौंद दिया.