नबीनगर: कंचनपुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर की हत्या ,भाभी हुई जख्मी
नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई द्वारा बड़े भाई को गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है । वही दीपक की पत्नी संजू देवी जख्मी हुई है। जिनकी इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में किया जा रहा है। घटना शनिवार की शाम की है। वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।