नबीनगर: बड़ेम ओपी क्षेत्र से पुलिस ने ओवरलोड बालू लदे एक हाईवा किया जब्त,चालक फरार
औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन व ओवरलोडिंग के विरुद्ध मंगलवार को छापेमारी की गई। इसी क्रम में बड़ेम ओपी क्षेत्र से पुलिस ने ओवरलोड बालू लदे एक हाईवे जब्त की है हालांकि पुलिस की भनक लगते ही चालक हाईवा छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध खनन व परिवहन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।