नबीनगर: धोबड़िहा गांव के मुख्य सड़क से 103 लीटर देसी शराब के साथ अल्टो गाड़ी जब्त, मौके से दो शराब तस्कर गिरफ्तार
नवीनगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है । थाना क्षेत्र के धोबड़िया गांव के मुख्य सड़क से 103 लीटर देसी शराब के साथ अल्टो गाड़ी जब्त की है। वही मौके से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के तोल गॉव निवासी मिट्ठू कुमार और कुंदन कुमार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया ।