Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
No video available

https://youtu.be/zBW7CsBJUmo

Sehore Nagar, Sehore | Jan 6, 2022

MORE NEWS

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधों का संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। 🌱🌍

#EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #GreenFuture #NatureConservation #SustainableDevelopment 🌿

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधों का संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। 🌱🌍 #EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #GreenFuture #NatureConservation #SustainableDevelopment 🌿

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

🌱 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाये। आइए, प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनका संरक्षण करें। 🌿🌍

#WorldEnvironmentDay #Vriksharopan #EkPedMaaKeNaam #SaveEnvironment #GoGreen #PlantATree #GreenIndia #EnvironmentProtection #NatureLovers #HaritBharat 🌱💚

🌱 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाये। आइए, प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनका संरक्षण करें। 🌿🌍 #WorldEnvironmentDay #Vriksharopan #EkPedMaaKeNaam #SaveEnvironment #GoGreen #PlantATree #GreenIndia #EnvironmentProtection #NatureLovers #HaritBharat 🌱💚

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीहोर जिले में हुआ व्यापक वृक्षारोपण

                        विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीहोर जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्राम पंचायतों में पौधे रोपे गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर भी जागरूकता संदेश दिए गए।

कार्यक्रमों में आम, नीम, पीपल, बरगद, करंज तथा अन्य छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। सहभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए नागरिकों से आगे आने की अपील की गई। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने जिले में हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीहोर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाडा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर शामिल हुए। इसी प्रकार लाड़कुई में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बरेला शामिल हुई। रेहटी में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्री राजेंद्र मीणा सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया।

बुधनी में ग्रीन वॉकथान प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिसद बुधनी द्वारा ट्राईडेंट ग्रुप के माध्यम से ट्राईडेंट ग्रीन वाकाथान प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमे 800 व्यक्तियों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गये और पौधरोपण कार्य भी प्रारम्भ किया गया। 

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीहोर जिले में हुआ व्यापक वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीहोर जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्राम पंचायतों में पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर भी जागरूकता संदेश दिए गए। कार्यक्रमों में आम, नीम, पीपल, बरगद, करंज तथा अन्य छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। सहभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए नागरिकों से आगे आने की अपील की गई। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने जिले में हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीहोर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाडा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर शामिल हुए। इसी प्रकार लाड़कुई में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बरेला शामिल हुई। रेहटी में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्री राजेंद्र मीणा सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया। बुधनी में ग्रीन वॉकथान प्रतियोगिता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिसद बुधनी द्वारा ट्राईडेंट ग्रुप के माध्यम से ट्राईडेंट ग्रीन वाकाथान प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमे 800 व्यक्तियों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गये और पौधरोपण कार्य भी प्रारम्भ किया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

संभागीय संयुक्त दल ने सीहोर में किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण

                           खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक के निर्देशानुसार भोपाल के संभागीय संयुक्त दल द्वारा सीहोर स्थित साकेत मेडिकल, बिजोरिया मेडिकल,  बालाजी मेडिकल, हरिओम मेडिकल, विशाल मेडिकल, बादशाह मेडिकल, प्रिंस मेडिकल और मुस्कान मेडिकल सहित अनेक मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय बीजकों की जांच की गई और औषधियों के नमूने लिए गए।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

संभागीय संयुक्त दल ने सीहोर में किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक के निर्देशानुसार भोपाल के संभागीय संयुक्त दल द्वारा सीहोर स्थित साकेत मेडिकल, बिजोरिया मेडिकल, बालाजी मेडिकल, हरिओम मेडिकल, विशाल मेडिकल, बादशाह मेडिकल, प्रिंस मेडिकल और मुस्कान मेडिकल सहित अनेक मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय बीजकों की जांच की गई और औषधियों के नमूने लिए गए। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

घर-घर पहुंचा नल से शुद्ध जल, ग्राम धबोटी में नल-जल योजना बनी ग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात

          आष्टा विकासखंड के ग्राम धबोटी में नल-जल योजना का कार्य पूर्ण होने के साथ ही ग्रामीणों को घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो गया है। वर्षों से पेयजल के लिए हैंडपंपों और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों के लिए यह योजना बड़ी राहत बनकर सामने आई है। अब गांव के लोगों को पानी के लिए अतिरिक्त श्रम और समय खर्च नहीं करना पड़ रहा है।

      ग्राम धबोटी की कुल आबादी 2,258 है तथा यहां 350 परिवार निवास करते हैं। नल-जल योजना के अंतर्गत 345 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिसके माध्यम से परिवारों तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। योजना के सफल संचालन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। नल से जल मिलने के बाद ग्रामीणों की दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को पानी भरने के लिए हैंडपंपों और अन्य जल स्रोतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।  

      ग्रामवासियों का कहना है कि घर तक पानी पहुंचने से कॉफी सुविधा हो गई है। गर्मी के मौसम में भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होने से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही बच्चों को भी पानी लाने के कार्य से मुक्ति मिली है, जिससे वे अपनी पढ़ाई और अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं। ग्राम धबोटी में नल-जल योजना का पूर्ण होना केवल एक निर्माण कार्य की सफलता नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

घर-घर पहुंचा नल से शुद्ध जल, ग्राम धबोटी में नल-जल योजना बनी ग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात आष्टा विकासखंड के ग्राम धबोटी में नल-जल योजना का कार्य पूर्ण होने के साथ ही ग्रामीणों को घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो गया है। वर्षों से पेयजल के लिए हैंडपंपों और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों के लिए यह योजना बड़ी राहत बनकर सामने आई है। अब गांव के लोगों को पानी के लिए अतिरिक्त श्रम और समय खर्च नहीं करना पड़ रहा है। ग्राम धबोटी की कुल आबादी 2,258 है तथा यहां 350 परिवार निवास करते हैं। नल-जल योजना के अंतर्गत 345 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिसके माध्यम से परिवारों तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। योजना के सफल संचालन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। नल से जल मिलने के बाद ग्रामीणों की दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को पानी भरने के लिए हैंडपंपों और अन्य जल स्रोतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि घर तक पानी पहुंचने से कॉफी सुविधा हो गई है। गर्मी के मौसम में भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होने से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही बच्चों को भी पानी लाने के कार्य से मुक्ति मिली है, जिससे वे अपनी पढ़ाई और अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं। ग्राम धबोटी में नल-जल योजना का पूर्ण होना केवल एक निर्माण कार्य की सफलता नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026