करायपरसुराय: करायपरशुराय थाना पुलिस ने मवेशी तस्कर को लोडेड कट्टा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
लोडेड कट्टा व कारतूस के साथ मवेशी तस्कर गिरफ्तार करायपरशुराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मवेशी तस्कर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलजा ने बताया कि करायपरशुराय थाना क्षेत्र के कुशाहापर गांव में एक मवेशी तस्कर शराब के नशे में देशी कट्टा लहराकर दलित बस्ती में भय का माहौल बना रहा था।