मुंगेर: समाहरणालय परिसर से रोजगार तथा कौशल विकास के प्रचार प्रसार को लेकर कौशल रथ रवाना
Munger, Munger | Mar 4, 2024 ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए सोमवार को समाहरणालय परिसर से कौशल रथ को जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रथ के माध्यम से जिले के सभी नौ प्रखंडों के सभी पंचायतों में घूम-घूम कर ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार पाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।