मुंगेर: समाहरणालय परिसर से चुनाव विशेष जागरूकता रथ ''सुगमता एक्सप्रेस” को जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Munger, Munger | Mar 4, 2024 आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में अपने मतों का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने तथा दिव्यांगजन मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जागरूक करने के उद्येश्य से समाहरणालय परिसर से विशेष जागरूकता रथ “सुगमता एक्सप्रेस” को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।