मुंगावली: मुंगावली में जाम से लगी वाहनों की लम्बी कतारें, आये दिन जाम लगने से राहगीर होते हैं परेशान
मुंगावली में मुख्य मार्ग पर आये दिन जाम लगने से राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है गुरूवार को भो दोपहर लगभग एक बजे मुंगावली में जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ा, मुंगावली में लगे जाम का वीडियो भी गुरूवार को दोपहर लगभग तीन बजे से सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है ।