सिमडेगा: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में धूमधाम से कार्यक्रम, प्रदेश प्रवक्ता हुए शामिल
भाजपा सिमडेगा जिला कार्यालय में सोमवार को 12:30 बजे 47 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने बीजेपी झंडा ध्वजारोहण किया। मौके पर प्रदेश के प्रवक्ता अशोक बड़ाईक की उपस्थित रहे जहां पर उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक के विकास के लक्ष्य रखने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा लगातार लोगों के सहयोग से मजबूत हो रही है।