बसेड़ी: बसेड़ी में संभागीय आयुक्त का दौरा, जनसुनवाई शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं, कई मामलों का मौके पर समाधान किया
भरतपुर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने आज बसेड़ी में आयोजित जनसुनवाई शिविर में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने पेयजल, बिजली और राजस्व से जुड़ी विभिन्न शिकायतें प्रशासन के सामने रखीं। शिविर का संचालन उपखंड अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में किया