झालरापाटन: झालरापाटन में अंशु गुप्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार संभाला, समारोह में पूर्व अध्यक्ष ने चार्ज दिया
झालरापाटन नगर पालिका परिसर में बुधवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने पदभार संभाला। पूर्व अध्यक्ष ने उन्हें चार्ज सौंपा। इस मौके पर भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र डांगी ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। अंशु गुप्ता ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।