ललितपुर: चौकाबाग में युवक की निर्मम हत्या, आरोपी फरार, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकाबाग में शराब की दुकान के पास एक युवक की पीट-पीट कर कुछ लोगों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई और मौके से फरार हो गए, युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंचे अपर एसपी,परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपियों को जेल भेजने की मांग की पुलिस कार्रवाई जारी है,शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।