देेेवरिया: डीएम ने 22 और 23 मार्च को जिले में आयोजित होने वाले उपकरण चिन्हांकन शिविर की तैयारियों का लिया जायजा
Deoria, Deoria | Mar 20, 2025 22 और 23 मार्च को एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए राजकीय आईटीआई, देवरिया में आयोजित होने वाले उपकरण चिन्हांकन शिविर की तैयारियों का गुरुवार दोपहर एक बजे जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को शिविर की तैयारी, सामग्री की उपलब्धता एवं कार्यक्रम के सुचारू संचालन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।