बिंदकी: बिंदकी कस्बे के निकट कुंवरपुर रोड, जनता बंबा मोड़ के पास मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन लोग घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट कुंवरपुर रोड जनता बंबा मोड़ के समीप रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे मामूली कहासुनी में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से सुजीत विश्वकर्मा तथा दूसरे पक्ष से रामराज तथा उसका पुत्र सोनू घायल हो गए। पुलिस ने तीनों का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दिया है।