पिंड्रा: बड़ागांव में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, प्रेमी के घर के बाहर बैठी युवती, मौके पर पहुंची पुलिस
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रमई पट्टी गांव में उसे समय हंगामा मच गया जब एक युवती एक युवक के घर के बाहर जाकर धरने पर बैठ गई। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाएं और अब शादी से इनकार कर रहा है। वही इस घटना के दौरान युवक के साथ उसके परिजन मौके से फरार बताए जा रहे। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।