चांपा: बम्हनीडीह में पहली बार हुए निकाय चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की
जांजगीर-चाम्पा की नगर पंचायत बम्हनीडीह में पहली बार हुए निकाय चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है. अध्यक्ष पद पर बीजेपी के रमेश डडसेना को 789 वोट से जीत मिली है, वहीं नगर के 15 वार्डों में 11 में भाजपा, 3 में कांग्रेस और 1 में निर्दलीय को जीत मिली है. अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रमेश डडसेना को 1972 वोट और कांग्रेस के रामलाल सहारे को 1183 वोट मिले है।