गुरुग्राम: गुरुग्राम जिले में ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर पूर्व सैनिक से दो लाख ठगे।
साइबर क्राइम थाना क्षेत्र में जालसाजों ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर पूर्व सैनिक से 2 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एम श्याम कुमार ने बताया कि वह सेवानिवृत्त सेना कर्मी हैं और गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।