राजापुर: मानिकपुर के ग्राम गढ़चपा में अधिक से अधिक किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री पर SDM ने प्रधान प्रतिनिधि की सराहना की
गढ़चपा गांव में ज्यादा से ज्यादा फॉर्मर रजिस्ट्री होने पर प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल और मिंटू सिंह की SDM ने सराहना की है। और आज बुधवार की सुबह 11बजे गढ़चपा गांव पहुंचे SDM ने लेखपाल एवं सचिव को डोर टू डोर जाकर फॉर्म रजिस्ट्री कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल और मिंटू सिंह सहित राजस्व की टीम मौजूद रही।