मिलक: मिलक क्षेत्र के पटिया गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने एक दूसरे बाइक सवार को मारी टक्कर एक बाइक सवार घायल
Milak, Rampur | Sep 16, 2024 कोतवाली मिलक क्षेत्र के पटिया गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने एक दूसरे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक सवारी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया हैंम जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने सर्जिकल वार्ड में भर्ती करके घायल का उपचार शुरू कर दिया है ।