सिमडेगा: गौवंशीय पशु तस्करी मामले में फरार आरोपी पुरी से गिरफ्तार
सिमडेगा में गौवंशीय पशु तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। केरसई थाना क्षेत्र से 200 से अधिक तस्करी के पशु जब्त होने के बाद फरार आरोपी संजय सिंधिया को ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार किया गया। डीएसपी रणवीर सिंह ने रविवार को 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने होटल में छापेमारी कर उसे पकड़ा। आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।