*आई-गॉट कर्मयोगी ऑनबोर्डिंग में डिंडौरी ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान*
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित*
साधना सप्ताह के अंतर्गत आई-गॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग के क्षेत्र में जिला डिंडौरी ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जिला डिंडौरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिले की टीम द्वारा किए गए सतत प्रयास, प्रभावी समन्वय एवं बेहतर कार्य निष्पादन के परिणामस्वरूप डिंडौरी ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आई-गॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जोड़ने तथा प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश स्तर पर प्राप्त इस उपलब्धि से जिले के प्रशासनिक अमले में उत्साह बढ़ा है। जिला प्रशासन ने इस सफलता के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
#IGOTKarmayogi #Karmayogi #Dindori #MadhyaPradesh #GoodGovernance #DigitalGovernance #CapacityBuilding #DistrictAdministration #MPGovernment #PublicAdministration #SadhanaSaptah #TeamDindori #Achievement #DindoriAdministration #MadhyaPradeshNews
Dindori, Madhya Pradesh | Sep 13, 2026