गुलाना: बोलाई में गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक आयोजित, हर पंचायत से 2100 हस्ताक्षर लेकर 17 दिसंबर को भोपाल जम्बूरी मैदान में
बोलाई में गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक हुई। शनिवार दोपहर 3 बजे बैठक में निर्णय लिया गया कि हर ग्राम पंचायत से 2100 हस्ताक्षर करवाकर 15 से 20 लोगों को भोपाल ले जाया जाएगा। 17 दिसंबर को जम्बूरी मैदान में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर पत्र दिया जाएगा। यह आंदोलन किसी पार्टी का नहीं, संतों द्वारा चलाया जा रहा है।