#Jehanabad: मखदुमपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका..!
जहानाबाद: शुक्रवार के दिन मखदुमपुर ब्लॉक मोड़ के समीप भाकपा माले के कार्यकर्ताओ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूक कर विरोध जताया ,इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने मखदुमपुर बाजार में प्रतिरोध मार्च निकाला, इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, मौके पर पार्टी के नेता रामाधार सिंह ने कहा जिस देश का मुख्य चुनाव आयोग के भृष्ट हो उसे देश का भला क्या होगा , उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के बर्खास्त करने एवं कई राज्यों में पुनः चुनाव कराने की मांग की मौके पर पार्टी नेता धनेश्वर मांझी ,बड़हन मांझी, अशोक दास समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।
#jehanabad #JehanabadNews #ElectionCommissionOfIndia #Makhdumpur