महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार की जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय 'खंडवा गौरव दिवस' का रविवार सुबह 8 बजे उत्साहपूर्ण आगाज मैराथन दौड़ के साथ हुआ। नगर निगम चौराहे से शुरू हुई इस दौड़ को प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।