बिंदकी: अंगदपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते अधेड़ की हत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात को तक्की लाल सोनकर उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सोनकर की जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह लगभग 6:00 बजे मामले की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।