शाजापुर: शाजापुर में निकाली गई सिवनी वाले लड्डू गोपाल की शोभायात्रा, बड़ी संख्या में शामिल रहे श्रद्धालु
शाजापुर में कप्तान जन सेवा मंच द्वारा सिवनी वाले लड्डू गोपाल जी की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी। इस दौरान जगह जगह लड्डू गोपाल जी का लोगों द्वारा पूजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा का समापन एबी रोड स्थित माँ राज राजेश्वरी मंदिर पर हुआ।