फुलवारी: राज्यसभा सांसद संजय यादव से रंगदारी की मांग पर पटना एयरपोर्ट पर भड़के पप्पू यादव, अपराधियों को टिकट देने का लगाया आरोप
Phulwari, Patna | Jan 21, 2025 पहले सांसद पप्पू यादव उसके बाद बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सिंह और अब राज्यसभा सांसद संजय यादव से भी रंगदारी की मांग की गई है। इसे लेकर मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे सांसद पप्पू यादव बिहार सरकार पर खूब भड़के। पप्पू यादव ने भाजपा और जदयू पर अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब पड़ोसी के घर में आग लगा था तो उसे बुझा देना चाहिए था।