फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइट हुई कैंसिल, कई फ्लाइट है डिले
Phulwari, Patna | Jan 21, 2025 बिहार में काफी ठंड की वजह से सुबह काफी देर तक घने कोहरे छाए रहते हैं जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी कम हो जाती है और इसीलिए मंगलवार को भी कई फ्लाइट कैंसिल कर दी गई तो कई फ्लाइट डिले लैंड कर रही है। मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर कई यात्री काफी परेशान दिखे। यात्रियों का कहना है कि उनकी फ्लाइट तो सुबह में ही थी लेकिन अब उनकी फ्लाइट डिले हो गई है।