बिछिया: बम्हनी बंजर नगर परिषद में आयोजित जनकल्याण शिविर में उमड़ा जन सैलाब!
बम्हनी बंजर नगर परिषद में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के समापन अवसर पर प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिक मंत्री संपत्तियां उईके ने हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत लाभान्वित किया l 19 जून शुक्रवार को शाम 6 बजे तक शिविर पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली l लोगों ने जनप्रतिनिधियों को समस्या के बारे में अवगत कराया है l