बिंदकी: बिंदकी कस्बे के तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी और जहानाबाद विधायक ने सुनी समस्याएं
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील स्थित सभागार कक्ष में शनिवार को दिन में करीब 11 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी फतेहपुर रविंद्र सिंह, जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, एसडीएम श्रीमती प्रियंका अग्रवाल आदि अधिकारियों ने समस्याएं सुनी। 176 शिकायतों में 32 का मौके पर निस्तारण किया गया।