तेंदूखेड़ा: ककरा घाट में नर्मदा नदी में नहाने गया बालक डूबा, मौत
मंगलवार 10 बजे ं को गंगा दशहरा के अवसर पर नर्मदा के पावन तट ककरा घाट पर नहाने गया बालक गहरे पानी में चले जाने से डुब गया और उसकी मौत हो गई।मृतक समीपी ग्राम खैरी पलोहा का देवेश पिता रामू गुर्जर 20 वर्ष बताया जा रहा है। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पांच छः युवा नर्मदा में स्नान कर रहे थे जिनमें से दो युवा अचानक गहरे पानी में चले गए