उज्जैन शहर: RPF व NCB की कार्रवाई, रेलवे स्टेशन पर ₹10 लाख मूल्य की 80 ग्राम एमडी ड्रग्सके साथ आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को करीब 10 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और कोटा से ड्रग्स लेकर दक्षिण भारत में सप्लाई करने जा रहा था