कानपुर: मंधना फ्लाईओवर में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल
मंधना फ्लाईओवर में शुक्रवार सुबह 6:00 बजे तेज रफ्तार करने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार महिलाएं और ड्राइवर भी घायल हो गए।ई रिक्शा में सवार शिवराजपुर निवासी मुन्नीलाल की मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।