कानपुर: देर से पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटा
मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने विकास भवन में ही स्थित जिला एवं संख्या अधिकारी कार्यालय का गुरुवार 12:00 बजे औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी कार्यालय देरी से पहुंचा। उसका वेतन काट दिया गया। वहीं एक कर्मचारी के छुट्टी नहीं मिलने पर भी अवकाश पर होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की है।