कानपुर: डिप्टी पड़ाव में समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया
समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत का 18 वां दिन डिप्टी पड़ाव में आयोजित किया गया।महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता मेंगुरुवार शाम 4:00 बजे बैठक शुरू हुई।इस बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने किया। पंचायत को संबोधित करते हुए हाजी फजल महमूद ने कहा कि मुश्किल समय में पीडीए पंचायत लोगों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।