चकेरी थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में रहने वाले 28 वर्षीय ऑटो चालक आशीष वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां शशि ने बताया कि, उनका बेटा शराब का अत्यधिक लती था। थाना प्रभारी ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।