ठेठईटांगर: महिला आरक्षण बिल पर जोशिमा खाखा का हमला, इसे बताया “महिला विरोधी” और भ्रामक कदम
महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष जोशिमा खाखा ने शनिवार शाम 7 बजे महिला आरक्षण बिल का विरोध किया। इसे “महिला विरोधी” बताते हुए कहा कि 2023 में पारित होने के बावजूद लागू करने में देरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है और परिसीमन तक इसका लाभ महिलाओं को नहीं मिलेगा।