हमीरगढ़: मंडपिया चारणान स्कूल का 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 100%, टीना कंवर ने 95% अंक लाकर बढ़ाया मान
हमीरगढ़। मंगरोप तहसील के मंडपिया चारणान स्थित सीनियर राजकीय विद्यालय ने इस वर्ष 12वीं कला संकाय के बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को घोषित राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।खास बात यह रही कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए,जिससे विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।