200 करोड़ का अस्पताल, सुविधाएं अब भी अधूरी | CG Bhaskar
बिलासपुर के कोनी स्थित 200 करोड़ रुपये की लागत से बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेता विजय केशरवानी का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी है। ऑक्सीजन प्लांट, कैथ लैब और 24 घंटे इमरजेंसी जैसी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस ने निजीकरण की आशंका जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल को पीपीपी मॉडल पर सौंपने की कोशिश हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
#Bilaspur #SuperSpecialityHospital #Healthcare #Congress #Chhattisgarh