*प्रेस विज्ञप्ति*
आज दिनांक-13.11.2026 को जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आलोक में ईट मार्का IND ईट भट्ठा मालिक श्री प्रमोद कुमार एवं ठेकेदार नासिर ग्राम- निमोनिया, पोस्ट+थाना-सुगौली, जिला-पूर्वी चंपारण जांच संयुक्त टीम द्वारा किया गया! जांच के क्रम में श्रमिकों द्वारा बताया गया कि वे अपनी स्वेच्छा से उत्तर प्रदेश से काम करने हेतु आए हुए थे, आने हेतु उनके ऊपर किसी प्रकार का दबाव नहीं दिया गया था तथा उनके साथ किसी भी प्रकार का शोषण नहीं हुआ है, परंतु श्रमिकों को मुलभुत सुविधाए (शौचालय, रहने का साफ सुथरा घर, मेडिकल, स्कूल का दूर होना आदि) नहीं मिलने के कारण वह घर वापस जाना चाहते थे! साथ ही उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वे तीन दिन पूर्व ही अपने घर से आये हुए है तथा उनके द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है! उक्त स्थिति में सत्य प्रकाश, श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी श्रमिकों को बिहार सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की दर से तीन दिनों का राशि का भुगतान कराया गया तथा उनके घर वापसी हेतू आवा-गमन का खर्चा अतिरिक्त दिलाया गया ताकि श्रमिकों को घर जाने में कोई परेशानी नहीं हो साथ ही श्रमिकों को वाहन की भी सुविधा दिलाई गई! उक्त टीम मे सत्य प्रकाश, श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के अतिरिक्त दिवाकर प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सुगौली, संगीता कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, तुरकौलिया एवं हरिओम कुमार,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रक्सौल, पूर्वी चंपारण उपस्थित थे!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
East Champaran, Bihar | Nov 13, 2026